ताजियती नशिस्त में नम आंखों से दी गई मरहूम डॉ. मौसुफ अहमद को खिराज-ए-अकीदत..

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की ओर से 6 मई 2026 को मरहूम डॉ. मो. मौसुफ अहमद (पूर्व विभागाध्यक्ष, उर्दू) के इंतिक़ाल पर एक पुरअसर ताजियती नशिस्त का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद ग़मगीन रहा और हर आंख नम नजर आई।
कार्यक्रम की सदारत विभागाध्यक्ष आलमगीर साहिल ने की। उन्होंने मरहूम की शख्सियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि वे एक बेहतरीन उस्ताद, रहनुमा और नेकदिल इंसान थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तालीम और उर्दू अदब की खिदमत में गुज़ार दी।
इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. राम कुमार सिंह ने अपने तसुरात पेश करते हुए मरहूम की इल्मी खिदमात और सादगी को याद किया। वहीं डॉ. मतिन साहब, जो उनके बेहद क़रीबी और पुराने दोस्त थे, अपने जज़्बात पर काबू नहीं रख सके और काफी ग़मगीन नजर आए।
नशिस्त में डॉ. इलियास अंसारी, मो. आफताब, मो. मुजाहिद, मो. फारूक, वहीदा बशीर, गुलाम मोहिउद्दीन, मुहम्मद बिन जाहिद, शाहबाज़ रहबर, मो. अफजल, मो. असगर, गुलाम सरवर सहित कई असातिजा और मेहमानों ने अपने-अपने तसुरात पेश किए। हर शख्स की आंखें नम थीं और हर जुबान पर बस एक ही बात थी कि—
“आज इल्म-ओ-अदब का एक रोशन सितारा बुझ गया।”
इस अवसर पर मरहूम के अहल-ए-खाना और क़रीबी अफराद की भी शिरकत रही, जिनमें खास तौर पर उनके भाई मुहम्मद महबूब अहमद और बहनोई गुलाम सिब्तैन फ़रीदी मौजूद थे। इसके अलावा मुहम्मद अबु ज़र, हाफ़िज़ ज़ियाद लतीफ़ी, असजद लतीफ़ी, मो. मरहूब भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मरहूम के बेटों अमानुल्लाह और मिस्बाह-उल-हक़ की मौजूदगी ने माहौल को और भी ग़मगीन बना दिया। सभी ने अहल-ए-खाना से ताज़ियत का इज़हार किया।
इस मौके पर डॉ. संजीदा, डॉ. इकबाल, जय गोपाल मंडल, डॉ. गुलाम गौस (परीक्षा नियंत्रक), डॉ. सुरेश, डॉ. जहांगीर, अज़हर आरिफ, मल्लिका, केतकी, हसीना, शाहबाज़ रहबर, डॉ. पुष्पा कुमारी (डीएसडब्ल्यू), डॉ. मुकुंद रवि दास, डॉ. तापती, महबूब आलम, परवीन समेत कई गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने तसुरात पेश किए।
अंत में मरहूम की मगफिरत के लिए खास दुआ की गई और उनके परिवार के लिए सब्र-ए-जमील की दुआ मांगी गई।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



