Breaking

बीसीसीएल क्षेत्रों में गैस रिसाव व भू-धंसान के खिलाफ झामुमो का हल्ला बोल, खान मंत्री का पुतला दहन..

BCCL–DGMS व केंद्र सरकार के खिलाफ गूंजे ‘हाय-हाय’ के नारे, आंदोलन में दिखा भारी आक्रोश..

Https://news93live.com/

धनबाद।

बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे गैस रिसाव और भू-धंसान की घटनाओं के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को जोरदार आंदोलन किया। झामुमो की केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल, डीजीएमएस और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान आंदोलनकारियों ने खान मंत्री का पुतला दहन किया और

“बीसीसीएल हाय-हाय”, “डीजीएमएस हाय-हाय”, “केंद्र सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया। आंदोलन में कार्यकर्ताओं के बीच भारी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिला।

“जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” – डॉ. नीलम मिश्रा

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि

“गैस रिसाव और भू-धंसान की घटनाएं बीसीसीएल और डीजीएमएस की लापरवाही और पाप का परिणाम हैं, जिसकी सजा स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। केंदुआडीह समेत अन्य क्षेत्र इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल केवल कोयले पर नजर रखे हुए है और लोगों को जबरन विस्थापित कर बेलगड़िया जैसे स्थानों पर भेजा जा रहा है, जहां न रोजगार है और न ही बुनियादी सुविधाएं।

“यह काले पानी की सजा से कम नहीं है।”

केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप

डॉ. मिश्रा ने कहा कि बीसीसीएल और डीजीएमएस पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी हैं और केंद्र की एनडीए सरकार के इशारे पर जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि

“यदि जनता के हक और अधिकार को कुचलने की कोशिश जारी रही तो झामुमो और भी उग्र आंदोलन करेगा।”

युवा मोर्चा की हुंकार

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि धनबाद की जनता की जान और जमीन की रक्षा के लिए झामुमो सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि

“बीसीसीएल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा मोर्चा हमेशा आगे रहेगा।”

आंदोलन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य, जिला एवं महानगर कमेटी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, वरीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button