कतरास के जाने माने शिक्षाविद गणेश नारायण गुप्ता को लोगों ने दी श्रद्धांजलि*

*कतरास*. कतरास के जाने-माने प्रतिष्ठित शिक्षक गणेश नारायण गुप्ता का 88 वर्ष की उम्र मे 29 दिसंबर को निधन हो गया है. GNG सर के नाम से प्रसिद्ध गुप्ता कतरास बाजार खटाल के पास रहते थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वे कोलयांचल के एक प्रतिष्ठित साइंस शिक्षक थे. शहर एवं आसपास के इलाकों की तीन पीढ़ियां उनसे शिक्षा ग्रहण की है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जीएनएम उच्च विद्यालय से पूरी की.वहीं शिक्षक बने एवं प्राचार्य के रूप में लंबी सेवा देते हुए रिटायर भी उसी स्कूल से हुए थे.सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय को भी मार्गदर्शन दिया तथा स्कूल का नेतृत्व किया.कुछ समय पहले राजेंद्र बालिका परिवार ने तत्कालीन एसएसपी संजीव कुमार की मौजूदगी में उन्हें लाइफ टाइम सम्मान से सम्मानित किया था.शिक्षा के क्षेत्र में एक शिक्षक के रूप में उनका सराहनीय योगदान रहा है. उनका एकमात्र पुत्र राजीव कुमार एलआईसी में अधिकारी हैं.
कतरास के अनेक लोगों ने जीएन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीडब्ल्यूसी के निवर्तमान अध्यक्ष पत्रकार उत्तम मुखर्जी ने आज परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की है. नागरिक समिति के वीरेन दा, राजेश स्वर्णकार, सकलदेव प्रमाणिक, चंदन मोदक,नित्यानंद दे समेत अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. राजेंद्र बालिका की प्राचार्या सुमन मिश्रा समेत अन्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



