धनबाद जिला परिषद मैदान में दीप प्रज्वलित कर वॉटरफॉल डिज्नीलैंड मेले का किया गया उद्घाटन, पहुंची *जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह*.

धनबाद शहर के जिला परिषद मैदान में दुर्गा पूजा के उपलक्ष में वॉटरफॉल डिज्नीलैंड मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में *जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह* मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं।
मीडिया को संबोधित करते हुए शारदा सिंह ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा के उपलक्ष में बच्चों के मनोरंजन के लिए वॉटरफॉल डिज्नीलैंड का आयोजन किया गया है। आजकल हर जगह मेला लग रहा है, लेकिन दुर्गा पूजा का मेला खास होता है। जिला परिषद के उस साइड में बंगाली समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है, लोग माता का दर्शन करते हैं और मेले का आनंद लेते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार बच्चों के लिए नया आकर्षण वॉटरफॉल लगाया गया है। यहां पूरे परिवार के लिए मनोरंजन है। माताओं-बहनों के लिए कपड़े, श्रृंगार के सामान और भाइयों के लिए शर्ट सहित शॉपिंग की तमाम चीजें उपलब्ध हैं।
शारदा सिंह ने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा पर जरूर आएं, माता का दर्शन करें और मेले का आनंद लें। दूर-दूर से व्यापारी उम्मीद लेकर आए हैं। मॉल और ऑनलाइन शॉपिंग रोज होती है, लेकिन वोकल फॉर लोकल के तहत छोटे दुकानदारों का सहयोग करें ताकि उनका रोजी-रोटी चल सके और सबके घर दीपावली तक खुशहाली बनी रहे।
वही जिला परिषद मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले के उद्घाटन पर *भाजपा नेता नित्यानंद मंडल* ने मीडिया से कहा कि आयोजकों को धन्यवाद दिया है, और कहा कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा पर मेला लगाया गया है। इस बार वॉटरफॉल नया आकर्षण है। पहले लोग दुर्गा पूजा में घूमने बाहर जाते थे, अब बाहर जैसी सुविधा धनबाद में ही मिल रही है। आयोजक टीम अच्छी व्यवस्था लाने की कोशिश करती है। मेले में बच्चों के खिलौने सहित कई स्टॉल लगे हैं। लोगों से अपील है एक बार जरूर आएं और मेले का आनंद लें।
उद्घाटन के दौरान मीडिया से बात करते हुए डिज्नीलैंड *मेला प्रबंधक रंजीत साव* ने कहा की
चाइना से मिक्सचर झूला आ रहा है, हाइड्रोलिक अत्याधुनिक झूला है। वॉटरफॉल बहुत अच्छा है, देखने लायक है।
मेला अभी शुरू हुआ है, चार बजे से मेला चल रहा है। ये मेला शॉर्ट दिवाली पार करके खत्म होगा।
इस मेले में मुंबई का, सहारनपुर का, यूपी का, असम का, बंगाल का, सब हॉट स्पॉट के स्टॉल आ रहे हैं और मेदिनीपुर का फेमस अचार, मुंबई की ज्वेलरी, बहुत सारे आइटम लेकर आए हैं।
झूले में हाइड्रोलिक झूले हैं, विशेष एक झूला आ रहा है चाइना का मिक्सचर झूला, ये झूला अत्याधुनिक झूला है इसमें आदमी का मन अच्छा लगेगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



