Breaking

*कतरास का नाम रोशन: तिलाटांड़ के विवेक सिंह ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में पाई सफलता*

Https://news93live.com/

*कतरास: तिलाटांड़ राजपूत बस्ती निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे कतरास क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विवेक सिंह ने जनवरी 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप–1 में बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।*

*विवेक सिंह ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह से पूरी की है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।*

*उनके शिक्षकों ने बताया कि विवेक बचपन से ही एक मेहनती और बहुमुखी प्रतिभा के छात्र रहे हैं और पढ़ाई में हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते रहे हैं।*

*विवेक की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।* *उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।*

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button