*गंगा गौशाला में गौ सेवा संघ का वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन*

*कतरास* :कतरास गौ सेवा संघ कतरास द्वारा गुरुवार को नव वर्ष पर गंगा गौशाला में वन भोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुरुष एवं बच्चों ने जमकर मस्ती की रांची से आई एंकर अंकिता सिंह ने एंकरिंग कर लोगों को खूब हंसाया.गौ सेवा संघ के दीपक अग्रवाल ने बताया कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है तथा लोगों को गौ सेवा करने के लिए प्रेरित की जाती है.मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप खेमका, डॉ विश्वनाथ चौधरी, अधिवक्ता डीएन चौधरी, गंगा गौशाला के महासचिव महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष जलान, रतन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय केसरी, पिंटू गुप्ता, मनोज केसरी, सोनू अग्रवाल, प्रकाश सिंघानिया, सुमित खंडेलवाल, संजय लोयलका, भगवती सोनी, शशिकांत अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, बंटी गुप्ता, पिंकी केसरी, सरिता केसरी, उमंग जलान, मनोज भुवालका, रामनिवास अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दीपक भुवालका, कविता गुप्ता आदि उपस्थित थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



