Breaking

कतरास बाजार में नाली परियोजना का शिलान्यास…

Https://news93live.com/

कतरास (बाघमारा):

कतरास बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-3 अंतर्गत बस स्टैंड से थाना मोड़ होते हुए दुर्गा मंदिर के सामने तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर वार्ड-3 की पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता भी मौजूद रहीं।

नगर आयुक्त द्वारा स्वीकृत इस परियोजना की कुल लागत ₹1,61,55,895 निर्धारित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि नाली निर्माण पूर्ण होने के बाद कतरास बाजार के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता है और इस परियोजना से सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी। व्यापारियों और आम लोगों को गंदगी व कीचड़ से राहत मिलेगी। वहीं महापौर संजीव सिंह ने इसे लंबे समय से लंबित कार्य बताते हुए कहा कि अब स्थानीय लोगों को कीचड़ और जलजमाव से निजात मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

समारोह में अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें वार्ड-1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड-3 के पार्षद प्रतिनिधि विनायक गुप्ता और वार्ड-2 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान शामिल थे।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे कतरास बाजार के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button