*घर से निकले नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से दुकानदारों ने प्रशासनिक पदाधिकारी को लिखा पत्र..

*बाघमारा* : हरिना बाजार में व्याप्त गंदगी एवं नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने की लिखित शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय दुकानदारों ने बाघमारा सीओ समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन को देकर उक्त समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है बाजार के हनुमान मंदिर से शिव मंदिर के बीच बाजार में रहने वाले कई लोगों के घर का बाथरूम व नाले का गंदा पानी बीच सड़क पर बहता है। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के सड़क पर बहने के कारण ग्राहक दुकान नहीं आना चाहते है। वहीं मंदिर में पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को काफी कष्ट होता है। व्यवसायियों का आरोप है कि बाजार में रहने वाले कुछ परिवार वालों के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। पत्र के माध्यम से प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया गया है। सीओ को दिए गए आवेदन में पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, वार्ड सदस्य अजीत रवानी, सुबोध गुप्ता, पवन वर्णवाल, शशिकांत शरण, महेंद्र वर्णवाल, तारा लाल महतो, कुसुम देवी, नीलम गुप्ता समेत दर्जनों दुकानदारों ने हस्ताक्षर किया है।
News 93 Live के लिए बाघमारा से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



