Breaking

कतरास भारतीय क्लब में एक दीयाशहीदोंकेनामकार्यक्रमकाआयोजन*

Https://news93live.com/

*कतरास*. कतरास भारतीय क्लब में शुक्रवार को कतरास नागरिक मंच की ओर से एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत इप्टा कलाकार विष्णु कुमार अपने क्रांतिकारी गीत शहीदों ले लो मेरा सलाम… के साथ शुरू किया गया. मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा की हर व्यक्ति को अपने-अपने घरों में शहीदों के नाम एक दिया जलाना चाहिए. जिन्होंने अपने वतन के लिए कुर्बानी दी. जिनके बदौलत आज हम आजाद हैं.हमको उन शहीदों को याद करना चाहिए. विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से लोगों के अंदर देशभक्ति जागती है. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की. मौके पर डॉ मृणाल,उदय सिंह, उमाशंकर तिवारी, शंकर चौहान, उमेश ऋषि, अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पल्टू,प्रभात मिश्रा,विनय सिंह,महादेव चटर्जी, इप्टा कलाकार विष्णु कुमार, धीरज तिवारी, राजीव रंजन मिश्रा, सच्चिदानंद यादव, जितेंद्र सिंह, बाबू बर्मन, किशोरी गुप्ता आदि उपस्थित थे.

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button