Breaking
हड़कूप भट्टा से 300 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप*

*कतरास*.सोनारडीह ओपी क्षेत्र के हड़कूप भट्टा के पास से शनिवार देर रात चोरों ने 300 केवी का ट्रांसफार्मर चुरा लिया। आरोप है कि चोरों ने तेल बहाकर क्वाइल निकाल ली, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्वाइल चोरी के पीछे सक्रिय गिरोह पर संदेह जताया जा रहा है, जो लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ठीक एक माह पूर्व सिनीडीह में भी ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी की घटना हो चुकी है।
कतरास से सहयोगी sakaldev pramanik के साथ मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



