Breaking

झरिया की रशीदा नाज बनीं झारखंड साइंस टॉपर, 489 अंक के साथ रचा इतिहास..

Https://news93live.com/

झरिया : जमाडोबा रमजानपुर की छात्रा रशीदा नाज ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं साइंस स्ट्रीम परीक्षा में 489 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

रशीदा DAV प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेहनती रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली रशीदा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

रशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा अपने स्कूल और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि केमिस्ट्री में उन्हें 99 अंक मिले हैं।

अपनी सफलता का श्रेय रशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी बड़ी बहन तनिष्क फातिमा का जिक्र किया, जिन्होंने शुरुआती कक्षाओं में उनकी पढ़ाई में अहम भूमिका निभाई।

शिक्षिका निगार सुल्ताना ने भी रशीदा की मेहनत और लगन की सराहना की।

रशीदा का सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनने का है और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button