अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया योगाभ्यास, कहा– “योग भारत की गौरवशाली परंपरा”*

*कतरास*।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वें अवसर पर आज बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित योग महोत्सव कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने स्व. पूना महतो हाई स्कूल महूदा मोड़ एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिनीडीह में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर योग, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।*
*माननीय विधायक जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की अनमोल देन है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस प्राचीन भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित कर* *भारत का स्वाभिमान बढ़ाया है।*
*माननीय विधायक जी ने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वास्थ्य एवं* *अनुशासन के पथ पर अग्रसर हों। उन्होंने यह भी कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही वह माध्यम है जो शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।*
*कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, स्थानीय नागरिक तथा योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योग कर इस आयोजन को सफल बनाया।*
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



