Breaking

कोयला तस्करी के बिरुद्ध ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, बरवड्डा थाना मे मामला दर्ज.

Https://news93live.com/

धनबाद/बरवड्डा – कोयला चोरी रोकने के लिए अब ग्रामीणों को उतरना पड़ रहा है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कसियाटांड में कृष्णा सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा कोयला डिपो संचालन किया जा रहा था. डिपो पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.

कोयला लोड कर निकल रही ट्रक और जेसीबी में भी तोड़फोड़ हुई. फिर उग्र ग्रामीणों ने डिपो में वजन के लिए लगा कांटा सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ की।

इस दौरान ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए.

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा सिंह ने कई एकड़ गैराआबाद जमीन को हड़प लिया. इसमें लगे हजारों पेड़ काट दिए. उस जमीन को घेर लिया है. अब एक नंबर कोयला के नाम पर अवैध कोयला कारोबार कर रहा है.

 

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रेक्टर, पिकअप से कोयला डिपो में गिराया जाता है. फिर ट्रक से बाहर भेजा जाता है.

ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत हमलोगों ने पुलिस, अंचल कार्यालय और वन विभाग को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण रास्ता में कोयला लोड वाहन चलने से दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है.

इधर कृष्णा सिंह के पार्टनर संजय सिंह ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर ग्रामीणों पर 10 लाख रुपए रंगदारी, तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस ने कई बाइक और ट्रक को मौके से जप्त कर लिया है.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button