Breaking
*डीसी सवारी गाड़ी में पत्थरबाजी,चंद्रपुरा की युवती घायल*

*कतरास*।धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग में तेतुलिया हाल्ट के आगे डीसी सवारी गाड़ी में पत्थरबाजी में चंद्रपुरा की अंजलि कुमारी (22) जख्मी हो गई. जख्मी युवती ने रेल थाना कतरास में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.जिससे कतरासगढ़ स्टेशन पर करीब आधा घंटा तक डीसी सवारी गाड़ी रूकी रही.शिकायत में युवती ने कहा है कि वह चंद्रपुरा से डीसी सवारी गाड़ी पर सवार होकर धनबाद जा रही थी. तभी सोनारडीह व कतरासगढ़ स्टेशन के बीच किसी ने पत्थर चलाया. जिससे वह जख्मी हो गयी।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



