कतरास के आयुष सिंह ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड*

*कतरास*. रांची में संपन्न हुए खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता ( एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता 2025-26) का आयोजन दिनांक 17 से 19 अक्टूबर 2025 को गणपत राय इंनडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में कतरास रेलवे कॉलोनी निवासी आयुष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। बताते चले की आयुष सिंह का चयन आगामी स्कूली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, जो 17 नवम्बर 2025 से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी, उसके लिए भी चयनित हुए हैं. कुश्ती खिलाड़ी आयुष सिंह के पिता राजेश कुमार सिंह भी राष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टर रह चुके हैं। उन्होंने अपने खेल प्रतिभा के बल पर भारतीय डाक विभाग में नियुक्ति प्राप्त की और वर्तमान में पुराना बाजार धनबाद में सब पोस्टमास्टर के पद पर पदस्थापित हैं । यह कहना अनुचित नहीं होगा कि पूरा परिवार खेल भावना के प्रति समर्पित है। वही आयुष के छोटे भाई विराज सिंह (उम्र 12 वर्ष) ने भी हाल ही में दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को धनबाद जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (DAV पब्लिक स्कूल, सिंदरी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था.
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



