Breaking
अंचल अधिकारी के नेतृत्व में बलियापुर में किया गया फ्लैग मार्च

उपायुक्त धनबाद के द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में बलियापुर अंचल अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया l
फ्लैग मार्च में बलियापुर के थाना प्रभारी आशीष भारती, अवर निरीक्षक अशोक कुमार सहित पुलिस के कई जवान मौजूद थे l
सभी जवानों ने मुस्तैदी से फ्लैग मार्च किया l
उसके बाद अंचल एवं थाने की कई गाड़ियों के साथ अखाड़े के सभी रास्तों में पेट्रोलिंग की गई l
मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि लोग त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए इसके लिए प्रशासन हर पल मुस्तैद है l असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है.
ब्यूरो रिपोर्ट बलियापुर धनबाद.



