Breaking
रामनवमी जुलूस पर पथराव मामले में जमानत याचिका खारिज..

बालीापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी के अवसर पर बाइक जुलूस पर हुए पथराव मामले में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रभुल कुमार की अदालत ने आरोपियों की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
इस मामले में मोहम्मद वकार, शेख असगर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद वारिश, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद मुस्ताक आलम, इमरान शेख, मोहम्मद इब्रार, मोहम्मद अर्शद, मोहम्मद यतूल, मोहम्मद अयाज, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद मुबीन, शत्रुघ्न महतो, दिनेश पात्रा और चिरंजीत राय सहित कई आरोपियों ने जमानत की अर्जी दी थी। अदालत ने सभी की याचिका को खारिज कर दिया।
अदालत के इस फैसले के बाद आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



