Breakingझारखंड

उदारीकरण वैश्वीकरण राष्ट्र प्रेम सादगी विद्वता के लिए सदा याद किए जाएगें डाक्टर मनमोहन सिंह सतपाल सिंह ब्रोका

Https://news93live.com/

पूर्व प्रधान मंत्री प्रख्यात विद्वान अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर बड़ा गुरुद्वारा परिसर बैंक मोड में सिख समाज के हर उम्र के लोगों ने श्रद्धांजलि दी गुरुद्वारे में उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई इस दुखद निधन पर पूर्व उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा मनमोहन सिंह जी उन दिग्गजों में से एक थे जो देश के वित्त मंत्री रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए राष्ट्र की सेवा में जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है

उनका व्यक्तित्व सरलता शालीनता सादगी विद्वता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक था उनकी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां पर पहुंचाया जब पूरी दुनिया मंदी आर्थिक संकट से जूझ रही थी उस मंदी का असर हिंदुस्तान में इसलिए नहीं हुआ क्योंकि डॉक्टर मनमोहन सिंह हमारे देश के वित्त मंत्री थे आज देश जी उन्नति विकास प्रगति के राह पर आगे बढ़ रहा है उस उन्नति के आधारशिला उन्होंने ही रखी थी उनका योगदान भारत के विकास में हमेशा सूरज की तरह चमकता रहेगा श्रद्धांजलि देने वालों में सतपाल सिंह ब्रोका तेजपाल सिंह मनजीत सिंह पाथरडीह तीरथ सिंह गुरचरण सिंह माझा दलबीर सिंह इंद्रजीत सिंह ज्ञान सिंह बजिंदर सिंह सत्येंद्र सिंह नरेंद्र सिंह हरपाल सिंह जीतपाल सिंह श्रेया कौर पम्मी कौर रविंदर कौर सनी सिंह हरेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह राजप्रीत सिंह हरप्रीत सिंह जसमीत सिंह बलजीत सिंह मोहन सिंह आदि सैंकडों जन थे ।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button