Breaking

TRF आतंकी संगठन का पहलगांम जम्मू कश्मीर मे हमला, 27 लोगो की गई जान.

धर्म पूछकर मारी गोली.

Https://news93live.com/

पहलगांम /कश्मीर : 22 अप्रैल 2025 को जब पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे पर हैं और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में मौजूद हैं, उसी दिन जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने बड़ा हमला कर दिया। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 विदेशी पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। आतंकियों ने टूरिस्टों पर हमला तब किया, जब वे लोग घुड़सवारी कर रहे थे। बैसरन घाटी देवदार के घने जंगलों से घिरी हुई है। इसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकवादियों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है, जो सेना और पुलिस जैसी वर्दी में थे। सभी के पास AK-47 और अन्य हथियार थे। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है। जिस वक्त प्रधानमंत्री देश के बाहर हैं, उस वक्त भारत पर किया गया यह कायराना हमला जंग छेड़ने की बात है। जम्मू कश्मीर में पूरी व्यवस्था फेल हुई है। निर्दोष लोगों की जान गई है। आज हर सच्चे भारतीय की आंखों में आंसू हैं। हमले की जिम्मेदारी TRF आतंकी संगठन ने ली है.

मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button