मनईटांड निवासी हरीश चंद्र भगत एवं राजकुमारी देवी ने मनाई 20वीं वैवाहिक वर्षगांठ, शुभचिंतको ने भेजें शुभकामना संदेश 💐

धनबाद: मनईटांड निवासी हरीश चंद्र भगत एवं उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी देवी ने मंगलवार को अपने वैवाहिक जीवन की 20वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाई। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
20 वर्षों के सफल वैवाहिक जीवन की इस विशेष उपलब्धि पर सभी ने दोनों के आपसी प्रेम, विश्वास और समर्पण की सराहना की। समारोह में केक काटकर वर्षगांठ का जश्न मनाया गया तथा परिवार के साथ इस यादगार पल को खुशी और उत्साह के साथ साझा किया गया।
News 93 Live परिवार की ओर से हरीश चंद्र भगत एवं राजकुमारी देवी को वैवाहिक जीवन की 20वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव प्रेम, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। 🌹💐
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



