ऑनलइन money games पर प्रतिबन्ध -लोकसभा मे पास हुआ बिल.

हमारे देश में Casino पर तो बैन हैं, लेकिन मोबाइल फोन में करोड़ों Casinos चल रहे हैं और अब उसपर एक बिल लाकर पाबंदी लगाई गई है। जिसका नाम है – The Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025 और आज लोकसभा में ये बिल पारित हो गया है। इस बिल से Online Gaming को नियंत्रित किया जाएगा और कोई भी Online Games, जिसमें लोग पैसा लगाते हैं और जीतने पर पैसे कमाते हैं, उनपर रोक लग सकती है।.
ऐसे Games को Online Money Games कहते हैं। इस बिल में 4 बड़ी बातें हैं। पहली बात..Online Money Games की सर्विस देना, उसे चलाना और यहां तक कि प्रचार करना भी गैरकानूनी होगा। दूसरा..अगर कोई Online Money Games ऑफर करता है या उसका प्रचार करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना या फिर जेल और जुर्माना दोनों हो सकता है।
विज्ञापन चलाने पर 2 साल की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना या फिर दोनों सजाएं मिल सकती हैं।
तीसरा..ऐसे Games खेलनेवालों को कोई सजा नहीं दी जाएगी। सज़ा या जुर्माना ऐसे Games की सर्विस देने वालों, इनका विज्ञापन करने वालों या आर्थिक मदद देने वालों को होगी। और चौथा..Gaming Industry को नियंत्रित करने के लिए एक अथॉरिटी बनाई जाएगी। जो ये तय करेगी कि Online Money Games कौन से हैं। और बिना पैसे वाले Games यानी Electronic Sports को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसमें खिलाड़ी अकेले या फिर टीम के रूप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।.
इस बिल के दायरे में Skill Based Games और Chance Based Games दोनों हैं। Skill Based Games जैसे शतरंज और Rummy में लोगों के Skills यानी कौशल और रणनीति पर उस Game का नतीजा निर्भर करता है। और Chance Based Games जैसे लॉटरी में नतीजा किस्मत या संयोग पर निर्भर करता है। इसमें खेलनेवालों के कौशल का असर बहुत कम या नहीं के बराबर होता है। और कई देशों में इसे Gambling यानी जुआ माना जाता है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार Gaming Industry की मदद करना चाहती है। लेकिन जब उद्योग के मुनाफे और समाज के हितों में टकराव हो, तो मोदी सरकार हमेशा समाज का पक्ष लेगी। आपने बड़े-बड़े फिल्मस्टार्स और खिलाड़ियों को Online Games का विज्ञापन करते देखा होगा। क्रिकेट और बाकी खेलों के कई ऐसे Mobile Apps हैं, जिसमें पैसे लगाकर टीम बनानी होती है। और विज्ञापनों में ऐसा दिखाया जाता है कि सिर्फ 50 या 60 रुपए लगाकर आप करोड़ों रुपए जीत सकते हैं।.
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



