Breaking

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक बैठक कतरास नया प्राथमिक विद्यालय सिलेक्टेड में संपन्न हुई*.

Https://news93live.com/

*कतरास*.आज दिनांक 17/07/2025दिन शुक्रवार को कतरास नया प्राथमिक विद्यालय सेलेक्टेड गोबिन्दपुर में राज्य कमेटी के आह्वान पर सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता विरेन्द्र कुमार शर्मा एवं संचालन मोतीलाल महतो एवं चेतलाल महतो ने किया। बैठक में उपस्थित चंदन मोदक ने कहा कि राज्य स्तरीय आंदोलन के तहत आगामी 19 जुलाई को सत्ता पक्ष एवं 20 जुलाई को धनबाद जिला के विपक्ष के विधायको को मांग पत्र सौंपेंगे।

सहायक अध्यापकों के वर्षों पुराने मांग समान काम का समान वेतन रहा, साथ ही अनुकंपा,पुर्व में हुई मुकदमा की वापसी।

बैठक में विरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य में जिसकी भी सरकार बनी उसने सहायक अध्यापकों को ठगने का काम किया।

समय रहते वर्तमान सरकार सहायक अध्यापकों की मांग अन्य राज्यों के भांति पुरी करें अन्यथा इस बार आर पार की लड़ाई होगी।

बैठक में मुख्य रूप से अभिलाषा झा, मधुमिता मालाकार,परितोष महतो, माणिक महतो, सुरेश कुमार, रामप्रसाद भुईयां, रविन्द्र चौरसिया, दिलीप कुमार मांझी,पवन कुमार आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही विरेन्द्र कुमार शर्मा ने बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा , बाघमारा प्रखंड।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button