अंतरराष्ट्रीय

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने जयनगर में किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना..

Https://news93live.com/

बरवाअड्डा (धनबाद): महासप्तमी के पावन अवसर पर बरवाअड्डा के जयनगर स्थित मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। इस अवसर पर सिंदरी विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर फीता काटकर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया।

पंडाल उद्घाटन के बाद विधायक चंद्रदेव महतो ने मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आरती की। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान विधायक चंद्रदेव महतो ने क्षेत्रवासियों को महासप्तमी एवं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। उन्होंने कामना की कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और क्षेत्र के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में पूजा समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button