Breaking

विशाल रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब..

ढोल-नगाड़ों के साथ किया भ्रमण..

Https://news93live.com/

धनबाद:

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 29 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को पार्षद प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो ने विशाल रैली निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जोश से पूरा इलाका चुनावी माहौल में रंगा नजर आया। रैली की शुरुआत मनईटांड़ स्थित भोक्ता शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां सप्पू महतो ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया।

इसके बाद जुलूस मनईटांड़ बस्ती, कुम्हार पट्टी, हरिनारायण कॉलोनी, बरमसिया और भूदा समेत कई इलाकों से होकर गुजरा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और आगामी चुनाव में समर्थन व आशीर्वाद की अपील की।

रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए वार्ड 29 में इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं।

News 93 Live के लिए धनबाद से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button