अर्थव्यवस्था

धनबाद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन्यजीव तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार; 50 लाख के आर्टिकल बरामद..

ग्राहक बनकर वन विभाग की टीम ने बिछाया जाल, कैट फैमिली और पैंगोलिन से जुड़े 35 वन्यजीव आर्टिकल जब्त..

Https://news93live.com/

धनबाद के मेमको मोड़ स्थित एक होटल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर कथित वन्यजीव तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहबाद खान (पिता अशफाक खान), वसीम असगर खान और शहजादा खुर्रम मुख्तार खान के रूप में हुई है। ये सभी धनबाद जिले के झरिया, बरवाअड्डा और भूली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस मामले की जानकारी धनबाद के वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) विकास पालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वन्यजीवों से जुड़े प्रतिबंधित सामान की तस्करी के उद्देश्य से धनबाद के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 35 वन्यजीव आर्टिकल बरामद किए गए।

DFO के अनुसार, बरामद सामान में कैट फैमिली के नाखून, हड्डियां, दांत और छाल सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा पैंगोलिन से संबंधित 17 वन्यजीव आर्टिकल भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की अवैध बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा वन विभाग

DFO विकास पालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को फिलहाल जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही वन्यजीव तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क, इसके अन्य सदस्यों और तस्करी के संभावित स्रोतों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

वन विभाग की इस कार्रवाई को वन्यजीवों से जुड़े अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button