राज सिन्हा ने दी नये झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई..

झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के धनी श्री आदित्य साहू जी को भारतीय जनता पार्टी झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
विधायक श्री सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आदित्य साहू संगठन के प्रति निष्ठावान, कर्मठ एवं कुशल नेतृत्व क्षमता से संपन्न नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री साहू जी के मार्गदर्शन में भाजपा झारखंड प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा एवं संगठन विस्तार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
राज सिन्हा ने आगे कहा कि यह नव दायित्व ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए वे बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदित्य साहू जी का कार्यकाल संगठन और प्रदेश हित में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



