*हथियारबंद गिरोह ने ज्वेलरी दुकान लूटी, गार्ड की पिटाई कर बनाया बंधक*.

*कतरास* : कतरास थाना क्षेत्र के खेतान टावर स्थित जमुना दास विसेसर लाल ज्वेलर्स दुकान में शटर तोड़कर चोरी, पुलिस जांच में जुटी. धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित खेतान टावर में ज्वेलरी दुकान को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाया.देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कीमती आभूषणों की चोरी कर ली फिलहाल कितने की चोरी हुई इसका स्पष्ट आकलन नहीं हो सका हैं, सूत्रों के अनुसार, बाजार में तैनात रात्रि पहरी पर चोरों ने हमला किया चोरों ने उन्हें कपड़ा ढककर हथियार से पिटा और बंधक बना लिया. इसके बाद ज्वेलरी दुकान का सटर तोड़ा गया. गार्डन के शोर मचाने पर दुकान मालिक को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने तत्काल कतरास थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही बाघमारा एसडीपीओ भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगार रही है तथा संदिगधों की पहचान का प्रयास में जारी. दूसरी तरफ आधा दर्जन थानो की पुलिस जोगता थाना पहुंचकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया. चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत तथा पूरी घटना का विवरण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



