सासाराम में धूमधाम से संपन्न हुआ प्रेस क्लब कतरास महासचिव की पुत्री वीणा का विवाह..
बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा सहित समाजसेवी और पत्रकारों ने दी नवदंपति को शुभकामनाएँ..

सासाराम स्थित एम जी वाटिका विवाह भवन में प्रेस क्लब कतरास के महासचिव विनय वर्मा की पुत्री वीणा कुमारी और अधिवक्ता मनोज कुमार के भतीजे अभिषेक कुमार का विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा, रसना बार प्रतिष्ठान के मालिक मान सिंह, मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडन, प्रभात खबर के प्रभारी उमेश श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।

समारोह में दीपक गुप्ता, दिलीप अंजना, अजय राणा, न्यूज़ टुडे धनबाद के संपादक सोहन कुमार विश्वकर्मा, धीरज लहेरी, वीरू लहेरी, वीरेंद्र कुमार हितु लहेरी, शत्रुघ्न लहेरी, परीक्षित लहेरी, विक्की लहेरी, पवन लहेरी, रोशन लहेरी, जॉनी लाला, बिहार ऑब्जर्वर के प्रभारी जितेंद्र पासवान, सतीश साव, सुरेश गुप्ता, रंजीत जायसवाल उर्फ सुधू और मुकेश गुप्ता भी शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने वर–वधु को चिरंजीव होने का आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



