Breaking

तैतूलमारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमि आउटसोर्सिंग के ऊपर जंगल में अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ एवं पुलिस की छापेमारी…*

Https://news93live.com/

*तेतुलमारी दिनांक*-11-10-25 शनिवार को धनबाद अनुमंडल के तैतूलमारी थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ भूमिआउटसोर्सिंग के ऊपर जंगल में अवैध कोयला भंडार की भनक लगते ही सीआईएसएफ एरिया-4 ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ एरिया-4 के जवानों ने जंगल से लगभग 28 से 30 टन जब्त कर सीआईएसएफ ने bccl को सौंप दी!

इस छापेमारी के बाद अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ एरिया -4 ने जंगल में चल रहे अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही और अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह कार्रवाई पुलिस और एरिया -4 सीआईएसएफ के संयुक्त प्रयास से की गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने अवैध कोयला कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है। क्षेत्र के लोगों ने इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

News 93 Live के लिए तेतुलमारी से आदर्श की रेपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button