*जीएनएम कतरास के नव पत्रिका पूजन में शामिल हुए बाघमारा विधायक*

*कतरास* बाघमारा के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो जीएनएम दुर्गा पूजा के सप्तमी नव पत्रिका महापूजन हेतु राजा तालाब में विशेष पूजन में पहुंचे।*
*इस अवसर पर उन्होंने पदयात्रा कर नव पत्रिका पूजन को लेकर जीएनएम दुर्गा पंडाल पहुंचे ,यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर था जिसमें विधायक जी ने भाग लिया और पूजा की गरिमा में वृद्धि की, इस अवसर पर ढोल नगाड़े की धुन ने आंतरिक शक्ति को जागृत कर भाव विभोर से भर दिया।*
* *तत्पश्चात माननीय विधायक जी जगत जननी माँ दुर्गा के चरणों में नमन कर समस्त देशवासियों की सुख समृद्धि व दीर्घायु की कामना किए*
*बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का जीएनएम दुर्गा पूजा में भाग लेना उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक सहभागिता को दर्शाता है।*
*विधायक जी की उपस्थिति ने सामुदायिक एकता और सौहार्द को बढ़ावा दिया*
*इस अवसर पर पूजा कमिटी के सदस्यों ने माननीय विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया*.
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



