Breaking

छाताबाद मे मनाया गया ईद, शांति और एकता बना मिसाल.. ..

Https://news93live.com/

छाताबाद में ईद के मौके पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। वशिष्ठ चौहान वार्ड नम्बर 2 के साथियों के साथ ईद की खुशियों में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ मासूम खान, मेराज अंसारी, विकास बजरंगी, प्रिंस खान, गुड्डन अंसारी, राजा अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ईदगाह और मोहल्लों में नमाज़ अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। चौहान ने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी भाईचारे, एकता और प्रेम का संदेश देता है।

स्थानीय लोगों ने चौहान और उनके साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। मिठाइयों और सेवइयों के साथ ईद का जश्न पूरे इलाके में मनाया गया।

ईद के इस आयोजन ने छाताबाद में सामाजिक एकता और सामूहिकता की तस्वीर को और मजबूत किया।

News 93Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button