धनबाद में फर्जी पुलिस स्टीकर, कानून की धज्जियां उड़ाती ‘यादव’ लिखी नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो जब्त..

धनबाद :कानून की खुलेआम अनदेखी और वैध नंबर प्लेट की जगह जाति नाम ‘यादव’ लिखी स्कॉर्पियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया है।
आमतौर पर झारखंड में पंजीकृत वाहनों की नंबर प्लेट पर राज्य कोड “JH” अंकित होना अनिवार्य है, लेकिन वायरल स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘यादव’ लिखा हुआ था। उक्त स्कॉर्पियो में काला फिल्म के साथ फर्जी पुलिस स्टीकर भी लगा हुआ था.
जैसे ही स्कॉर्पियो का वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुईं, धनबाद ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग हरकत में आ गया। ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में वाहन की पहचान और तलाश शुरू की गई.
फिलहाल धनबाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मोटर वाहन अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ट्रैफिक पुलिस ने धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर स्थित वाहन मालिक के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान काले शीशे और मॉडिफाइड नंबर प्लेट वाली उक्त स्कॉर्पियो कार को बरामद कर लिया गया. जब्त वाहन महेश कुमार यादव के नाम से पंजीकृत है…
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



