गोविंदपुर थाना परिसर मे रमजान और राम नवमी को लेकर शांति समिति का बैठक…

गोविंदपुर । श्री रामनवमी और ईद को लेकर गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत की अध्यक्षता में हुई। इसमें दोनों त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया । एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर बाजार क्षेत्र के रामनवमी जुलूस की व्यवस्था सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे, डीएसपी शंकर कामती व थाना प्रभारी श्री रामनवमी समितियों के सदस्यों को साथ लेकर करेंगे। इस दौरान नियमित जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे । हाईकोर्ट के निर्देश पर डीजे पर प्रतिबंध रहेगा । अधिकारियों ने शांतिपूर्ण त्यौहार में सभी से सहयोग की अपील की । ईद के दिन सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक जगह-जगह पुलिस की प्रति नियुक्ति की जाएगी । दोनों त्योहारों में असामाजिक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। बैठक में पूर्व उपप्रमुख डीएन सिंह, जिप सदस्य सोहराब अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जग्गू साव, विधायक प्रतिनिधि अख्तर हुसैन अंसारी, एजाज अहमद, लक्ष्मी नारायण पुरी, बलराम साव, किशन अग्रवाल, रतिरंजन गिरि, विपिन मंडल, मोबिन अंसारी, वीरेंद्र रजक, मोइन अंसारी, शिशिर भगत नितेश गुप्ता, कौशल साव, राजा दास, तालेश्वर साव, समरेश चौधरी, राजकुमार गिरि, विश्वनाथ पाल, संदीप विश्वकर्मा, विकास शाही, शिशिर भगत, अरुण सिंह चौधरी, शांतिराम रजवार, अनीस अंसारी, मिथिलेश गिरि, राजेश गोस्वामी, भोला गुप्ता, कौशल सिंह, प्रकाश गोस्वामी, खगेन चौधरी, संतराम सिंह आदि मौजूद थे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



