Breaking

बाघमारा पोलो ग्राउंड में 14 दिसंबर से 23 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन*

Https://news93live.com/

*बाघमारा*:बाघमारा पोलो ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह खेल महोत्सव 14 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी कर रहे हैं।

खेल महोत्सव का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तथा बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद, विधायक सहित अन्य अतिथियों को शॉल व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के पश्चात सांसद एवं विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक शत्रुघ्न महतो स्वयं फुटबॉल खेल में भाग लेते हुए बारी-बारी से गोलकीपर की भूमिका में नजर आए, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उनकी खेल प्रतिभा को सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखना, उन्हें संगठित करना और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाना ही प्रधानमंत्री का मूल उद्देश्य है। सांसद खेल महोत्सव इस दिशा में एक सार्थक पहल है.

News 93 Live के लिए बाघमारा से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button