धनबाद :निरसा में नए साल की रात लगी भीषण आग, 13 दुकानें जलकर राख*

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के निराशा बाजार के समीप फुटपाथ पर स्थित 13 से अधिक दुकानें नए साल की देर रात भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने की इस घटना में अनुमानित 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, प्रभावित दुकानों में तीन चिकन-मुर्गा की दुकानें, तीन होटल/खाने-पीने की दुकानें, एक सैलून, तीन फल दुकानें और तीन कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकता है।आग की सूचना मिलते ही डीवीसी मैथन सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड और एमपीएल की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सीआईएसएफ की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट निरसा.



