Breaking

बेकरबांध में डोल उत्सव की धूम — नूपुर डांस एकेडमी के बच्चों ने बिखेरा जलवा..

Https://news93live.com/

धनबाद : बेकरबांध में आयोजित हैप्पी डोल उत्सव इस वर्ष श्रद्धा, रंग और सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। भगवान राधा और कृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्सव का विशेष आकर्षण नूपुर डांस एकेडमी की शिक्षिका कुसुम पात्रा के मार्गदर्शन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति रही। बच्चों ने प्रसिद्ध बंगाली गीत Boshonto Tor Rong Shesh Kore De पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

इस प्रस्तुति में अनन्या रानी, अर्चिता, अनन्या गोस्वामी, उषाशी, त्रिशिका, तान्या और अनुष्का ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा, सधे हुए भाव और बेहतरीन तालमेल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, अबीर-गुलाल और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि डोल उत्सव प्रेम, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

बेकरबांध का डोल उत्सव बना आस्था और संस्कृति का सुंदर संगम।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button