बलियापुर प्रखंड में पेयजल आपूर्ति को लेकर पहल…

धनबाद /सिंदरी के पूर्व विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो एवं भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी की सुपुत्री डॉ. निशि महतो ने आज धनबाद के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सं. 2 के कार्यपालक अभियंता को एक लिखित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बलियापुर प्रखंड अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट फेज-1 ग्रामीण जलापूर्ति योजना से प्रभावित गांवों में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
बैठक की मुख्य बातें:
कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

योजना से जुड़े संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।
जब तक जलापूर्ति प्रारंभ नहीं होती, तब तक सभी पंचायतों में मौजूद चापाकलों को दुरुस्त रखने का कार्य निरंतर किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों की उम्मीदें:

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान जल्द होगा। कई गांवों में पानी की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



