Breaking

निकाय चुनाव मे देर को लेकर चिरकुण्डा मे भाजपा का एकदिवसीय धरना.

Https://news93live.com/

निरसा : चिरकुण्डा राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलंब के ख़िलाफ़ एवं चुनाव की तिथियों को तुरंत घोषित करने , दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में ईवीएम का प्रयोग को सुनिश्चित करने के निम्मित आज भाजपा द्वारा चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के समीप एक दिवसीय महाधरना में सिंदरी विधानसभा की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती Tara Devi जी सम्मिलित हुई।।

इस दौरान श्रीमति तारा देवी जी ने हेमंत सोरेन सरकार को जमकर घेरते हुए कहे, राज्य सरकार प्रारंभ से ही भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं ,वर्तमान सरकार कुंभकरण की नींद ले रही हैं , 2019 के बाद सरकार आज तक निकाय चुनाव नहीं कर पाई, जिससे नगर में गंदगी का अंबार लग गया हैं , स्वच्छता की मूल मंत्र सरकार भूल गई हैं ,आम जनता इस सरकार के रवैयें से त्रस्त हैं।।

#तारा_देवी जी ने सरकार से मांग किया हैं की यह चुनाव बेलेट पेपर पर ना होकर ईवीएम के माध्यम से हो ,ताकि चुनाव भ्रष्टाचार मुक्त हो।।

अगर इसके बाद भी सरकार के कान में जूँ नहीं रैंगेगी तो हम सभी सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करने का काम करेंगे।।

मौके पर धनबाद के विधायक माननीय श्री Raj Sinha जी, निरसा के पूर्व विधायक श्रीमती Aparna Sengupta जी, धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री Ghanshyam Grover जी, टुंडी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे श्री Vikash Kumar Mahato जी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण , युवा मोर्चा पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा मंडल के पदाधिकारी व भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट निरसा.

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button