नई GST व्यवस्था में राहत की बौछार: जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता..

धनबाद, 4 सितंबर 2025 — केंद्र सरकार ने 56वीं GST परिषद बैठक में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए टैक्स स्लैब को सरल बना दिया है। अब 12% और 28% वाले स्लैब को हटाकर सिर्फ तीन दरें लागू होंगी: 5%, 18%, और 40%। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा क्योंकि कई जरूरी वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी।
🛍️ क्या-क्या हुआ सस्ता?
🧴 रोजाना उपयोग की वस्तुएं
साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, ब्रश, टैल्कम पाउडर: 18% से घटकर 5%
बर्तन, कंघी, साइकिल, बांस फर्नीचर: 12% से घटकर 5%
सिलाई मशीन और पार्ट्स: 12% से घटकर 5%
🧒 बच्चों और घर के उत्पाद
बेबी नैपकिन, डायपर, फीडिंग बॉटल्स: 12% से घटकर 5%
घरेलू उपकरण जैसे डिशवॉशर, टेलीविजन, एयर कंडीशनर: 28% से घटकर 18%
🍽️ खाद्य सामग्री
मक्खन, घी, ड्राई फ्रूट्स, अचार, चटनी, जूस, आइसक्रीम, बिस्कुट, कॉर्न फ्लेक्स: 18% से घटकर 5%
छेना, पनीर, रोटी, पराठा: अब GST मुक्त
👕 कपड़े और जूते
₹2,500 तक के रेडीमेड कपड़े और जूते-चप्पल: अब सिर्फ 5% GST
पहले यह सीमा ₹1,000 थी, जिस पर 12% लगता था
🚗 वाहन और निर्माण
350cc तक की बाइक, छोटी कारें, तिपहिया वाहन: 28% से घटकर 18%
सीमेंट: 28% से घटकर 18%
🏥 स्वास्थ्य और बीमा
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम: अब पूरी तरह GST मुक्त.
थर्मामीटर, ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स: 12% से घटकर 5%
📚 शिक्षा सामग्री
पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन, ग्लोब्स, मानचित्र: अब 0% GST
📉 क्या होगा असर?
SBI रिसर्च के अनुसार, औसत GST दर 11.6% से घटकर 9.5% हो जाएगी, जिससे महंगाई में 20–25 बेसिस पॉइंट की कमी आने की उम्मीद है.
धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



