*मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने कतरास के विभिन्न वार्डो का दौरा कर मांगे वोट*
मेरी सास चुनाव जीत कर आती है तो धनबाद को विकसित धनबाद बनाएंगे: आशनी सिंह*

*कतरास* मेयर प्रत्याशी इंदू सिंह शुक्रवार को नया मोड, अंगारपथरा, कतरास नदी किनारे,पचगढी बाजार, रेलवे कॉलोनी छाताबाद, गुहीबांध, कतरास बाजार आदि क्षेत्रों रैली निकाली. रैली के दौरान इंदू सिंह एवं आशनी सिंह जगह-जगह आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से क्रम संख्या तीन पर चूड़ी छाप पर मोहर लगाकर विजय बनाने की अपील की. रैली के दौरान जगह-जगह इंदू सिंह, पुत्रवधू आशनी पुत्री छाया सिंह का स्वागत किया गया.
मेयर प्रत्याशी इंदू सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम में पिछले 10 वर्षों से कोई विकास का काम नहीं हुआ है. जनता त्राहि त्राहि कर रही है धनबाद की जनता अगर मुझे मेयर चुनकर भेजती है तो धनबाद का समुचित विकास करेंगे आम जनों को बुनियादी सुविधा दी जाएगी. जनता के हर सुख दुख में खड़ी रहूंगी. घर-घर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि मेरे शासनकाल में जो विकास का काम हुआ धनबाद की जनता भली-भांति जानती है. रैली में आशनी सिंह, छाया सिंह,देवेंद्र पांडेय,चंद्रभानु सिंह,आशीष भानु सिंह,पिंटू सिंह, शेर बहादुर सिंह,सुदाम गिरी, हर्षवर्धन सिंह, साजिद खान,प्रशांत सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह जयराम यादव, नीरज सिंह,राम बाबू, लक्ष्मण सिंह,मुन्ना पाठक, संजय सिंह, विमलेश सिंह,मुन्ना पासवान, कन्हैया निषाद , राजन पासवान आदि शामिल थे.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



