
*धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक महोदय की पहल पर एरिया 3 के प्रबंधक ने आश्रित को तत्काल प्रदान किए औपबंधिक नियोजन*.*
*कतरास* *ज्ञात हो जोगीडीह कोलियरी के बीसीसीएल भुचका बाउरी का कार्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी , आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया , जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ,इस दौरान परिजनों ने शव को कार्यालय में रख नियोजन के लिए प्रदर्शन करने लगे ,इसकी सूचना जैसे ही धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक को मिली , धनबाद सांसद की निर्देश पर माननीय विधायक तत्काल दूरभास के माध्यम से एरिया 3 के जीएम से बात किए और संबंधित घटना का जानकारी देते हुए प्रावधान के तहत तत्काल आश्रित को नियोजन देने का निर्देश दिए ,तदोपरांत सफल वार्ता के बाद विधायक महोदय व यूनियन पदाधिकारियों ने मृतक के सुपुत्र को औपबंधिक नियोजन प्रपत्र सौंपें*
सांसद व विधायक की इस पहल से परिजनों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सक्षम हो पाएंगे
*इस तरह के मदद से क्षेत्र के लोगों के साथ उनके संबंध मजबूत होते हैं और वे क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलती है।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



