Breakingझारखंड

ढुलू महतो ने की गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात, झारखंड के विकास और योजनाओं पर हुई सकारात्मक चर्चा*

Https://news93live.com/

धनबाद: लोकसभा के भाजपा सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य, विशेष रूप से धनबाद लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव को लेकर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। ढुलू महतो ने क्षेत्रीय जनसमस्याओं, कोयलांचल क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं, तथा ग्रामीण एवं शहरी विकास से जुड़े विषयों को मंत्री महोदय के समक्ष प्रभावी रूप से रखा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने झारखंड के विकास को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्वास दिलाया कि आगामी समय में राज्य की जनता को और अधिक योजनागत लाभ एवं सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

सांसद ढुलू महतो ने इस सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक संवाद के लिए गृह मंत्री श्री शाह जी का आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button