Breaking

भाजयुमो के महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट का किया वितरण.

Https://news93live.com/

धनबाद : दुर्गा पूजा और नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। यह अभियान केशवी केयर फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वंचित बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसी कड़ी में 23 सितंबर को हीरक रोड स्थित हरिजन बस्ती में अभियान की शुरुआत हुई, जहाँ बच्चों को कॉपी, कलम, किताबें, कलर पेंसिल और ज्यामिति बॉक्स दिए गए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

इस मौके पर नित्यानंद मंडल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और यह स्टेशनरी वितरण हमारी एक छोटी कोशिश है ताकि बच्चे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

उन्होंने बताया कि यह स्टेशनरी किट आगे भी जरूरतमंद बच्चों में बांटी जाएगी। अगला वितरण 25 सितंबर को अलकडीहा कोलियरी में किया जाएगा।

इस दौरान केशव केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर अंकित कुमार ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को सशक्त बनाना है और शिक्षा इसमें सबसे महत्वपूर्ण है। बच्चों को यह स्टेशनरी देकर हम उन्हें स्कूल जाने और अपनी पढ़ाई में बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान पिंटू कुमार सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button