बाबा साहेब के पुण्यतिथि पर रतिलाल टूडू ने श्रद्धासुमन अर्पित किया*

*कतरास*।बाघमारा प्रखंड के छाताबाद 10 नो में आज महामानव भारतरत्न सविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश भुंया तथा संचालन पुदीन भुंया ने किया। जहां मुख्यातिथि स्वरूप झामुमों के वरीय नेता *रतिलाल टूडू* तथा विशिष्ट अतिथि स्वरूप अर्जुन मुखिया ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको नमन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि श्री रतिलाल टूडू ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। इस दिन देश भर में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाती है। भारत में जब-जब संविधान और लोकतंत्र की बात होती है तो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। आज यही वो दिन है जब भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा कहे जाने वाले अंबेडकर का 1956 में निधन हुआ था।

डा. अंबेडकर की महान आत्मा की शांति और उनकी अमूल्य सेवा को सम्मानित करने के लिए महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। बाबा साहेब के इस दुनिया से चले जाने के बाद भी उनके विचार और कथन लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्हाेंने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता का सामना किया था। उनके ही प्रयासों से भारत में दलितों के अधिकारों को संवैधानिक सुरक्षा मिली। भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहेब अंबेडकर के अनमोल विचार पूरे मानव जाति को प्रेरित करते हैं। भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक, बुद्धिजीवी और चिंतक डॉ भीमराव अंबेडकर ने जो देश को दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर विशेष रूप से संजय सोरेन,अनिल उरांव,रितिक सिंह,गोलू गुप्ता,मुकेश गुप्ता,मिन्टू अन्सारी,रौनक,भोला,अरुण प्रताप सिंह,लखन लाल टूडू,पारस ठाकुर आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
News 93 Live के लिए बाघमारा /कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



