Breaking

लोयाबाद कनकनी हनुमान बाजार स्थित बंद पड़े हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के समीप धंसी जमीन।

Https://news93live.com/

धनबाद: लोयाबाद कनकनी हनुमान बाजार स्थित बंद पड़े हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के समीप धंसी जमीन।

मंगलवार को जो की आवाज के साथ जमीन धंस गई। इसके साथ ही उससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

जमीन धंसने से करीब बीस-पच्चीस फिट के दायरे में गोफ बन गया। कोलियरी प्रबंधन द्वारा तत्काल उसकी मिट्टी से भराठी करा दी गई। जहां पर जमीन धंसी है उसके बिल्कुल करीब में हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयले का उत्पादन किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो तीन दिन पहले से ही जमीन धीरे धीरे धंस रही थी।

जहां पर जमीन धंसी है इसके थोड़ी ही दूर पर श्रमिक कालोनियां है। यह इलाका भुधंसान व अग्नि प्रभावित है। तीन चार दिन पहले ही बगल में स्थित आवासों और मंदिरों में दरारें पड़ चुकी है।

कोलियरी पीओ धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि गैलरी चली है जिस कारण जमीन धंसी है। भराठी करा दी गई है।खतरे की कोई बात नहीं है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button