Breaking

धनबाद, गोविंदपुर के समीप भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर रूप से घायल

Https://news93live.com/

धनबाद : गोविंदपुर से बलियापुर मुख्य मार्ग पर जंगलपुर के पास बुधवार को कोलकाता से माल लेकर आ रही पिकअप वैन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

परिजनों ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, जिससे पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ गया और आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में केक, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री थी, जो गोविंदपुर के बैरियो मोड़ तक पहुंचानी थी।

घायलों में 18 वर्षीय सदमन अंसारी, जो निरसा थाना क्षेत्र के अंसार महाल के निवासी हैं, का पैर टूट गया है। साथ ही कोलकाता के एस.के. मैहर अली और रकीबुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोलकाता से दो लोग पिकअप वैन में माल लेकर निरसा आए थे, जहां सदमन अंसारी वाहन में सवार होकर गोविंदपुर के लिए रवाना हुए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button