मोहलीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, जिला परिषद 11 ने जीता उद्घाटन मुकाबला।

मोहलीडीह (धनबाद):
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्टेडियम, मोहलीडीह में आयोजित मोहलीडीह प्रीमियर लीग MPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ किया गया। इस रोमांचक क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन ईस्ट बसुरिया थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जिला परिषद 11 और झारखंडी मुख्या 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुआ यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अंत तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं। कड़े संघर्ष के बाद जिला परिषद 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंडी मुख्या 11 को मात्र 5 रनों से पराजित कर उद्घाटन मैच अपने नाम किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों की आक्रामक पारी और गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ ने मुकाबले को आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा। दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
उद्घाटन अवसर पर थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशे और गलत राह से दूर रखते हैं तथा आपसी भाईचारे और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि मोहलीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं, जिनको लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है। में टूर्नामेंट में कुल 7 टीम खेल रही है जो जो अलग-अलग फ्रेंचाइजी द्वारा स्पॉन्सर किया गया है, मुख्य टीमें है, जिला परिषद सदस्य 11, झारखंडी मुख्य 11, राष्ट्रीय न्यूज़ 7 चैंपियन 11, माहिरा एंटरप्राइजेज और सोनू इंटरप्राइजेज 11, बीसीसीएल एरिया 5, 11 ,AJ वेरियस 11, और नसीम जेसीबी 11.
News 93 Live के लिए कतरास sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



