*जी एन एम दुर्गा पूजा समिति ने कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह को किया सम्मानित*

*कतरास*.वर्ष 2025 के भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने हेतु कतरास थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी असित कुमार सिंह जी को पूरे परिवार के साथ सम्मानित करने का कार्य जी एन एम दुर्गा पूजा समिति कतरास ने किया और अन्य संस्थाओं से भी अपील की के ऐसे जांबाज पुलिस अफसर को उनके ऐसे कार्य हेतु सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि जिस कुशल नेतृत्व में असित कुमार सिंह जी ने पूरे पूजे के दौरान जितनी तत्परता से सभी चीजों को मैनेज किया कहीं भी जाम की समस्या नहीं कोई बड़ी घटना नहीं किसी श्रद्धालु को मेले में कोई कठिनाई नहीं एवं अन्य जो समस्याएं होती थी ऐसी कोई बात नहीं हुई और बहुत ही अच्छे तरीके से पूजा सम्पन्न हुए जिसके लिए थाना प्रभारी बधाई के पात्र हैं..
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



