Breaking

*जांच टीम के सामने नीचे देवघरा के ग्रामीणों ने कहा रेलवे ट्रैक के पूरब से सड़क बने* 

Https://news93live.com/

*कतरास*:प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाघमारा एवं कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण पथ निर्माण विभाग, धनबाद का संयुक जांच दल उपयुक्त महोदय धनबाद के आदेशानुसार नीचे देवघरा पहुंचा, जहां लालबंगला से नीचे देवघरा तक पथ निर्माण होना है,लेकिन पथ का निर्माण रेलवे ट्रैक के पश्चिम की ओर से करने से ज्यादा लाभ होगा या पुरब की ओर से करने से ज्यादा लाभ होगा इसी विषय पर जांच होना था,लेकिन जैसे ही जांच दल पहुंचा ग्रामीणों का एक बड़ा तबका जिसमें आदिवासियों की एक बड़ी संख्या रेलवे ट्रैक के पुरब की ओर से सड़क निर्माण का मांग जोरदार तरीके से रखा, यहां विदित हो कि यह गांव आदिवासी बहुल गांव है। ग्रामीणों का तर्क है कि अगर रेलवे ट्रैक के पूरब से सड़क बनता है,तो नीचे देवघरा के लोग सीधे महुदा पहुंच जाएंगे,कोई अंडर पुल पार नहीं करना होगा, लेकिन पश्चिम से सड़क बनता हैं,तो जीवन भर नीचे देवघरा को अंडर पुल पार करना होगा, जहां तक धर्माबांध बस्ती का बात है,वह गांव फोरलेन से जुड़ा है, यह पथ उनलोगों के लिए वैकल्पिक पथ होगा न कि मुख्य पथ जबकि हमारा ही गांव सीधे -सीधे कोई मुख्य पथ से नहीं जुड़ा है,इसलिए यह पथ नीचे देवघरा के लिए मुख्य पथ होगा, इन्हीं कारणों से निर्माण रेलवे ट्रैक के पूरब की और से सड़क निर्माण का मांग किया जा रहा है। मांग करने वाले में मुख्य रूप से सोनत संथाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, मुखिया मीना देवी, उपमुखिया लक्ष्मी बेसरा, राजेंद्र बेसरा, लालू किस्कू,पटल मांझी, इतवारी मांझी, लखीराम मांझी,इतवारी मुर्मू, हरिपद मरांडी,उमेश सोरेन, बबलू मुर्मू, सत्यनारायण हेंब्रम, जादू मांझी, मोती लाल मांझी, सुभाष सोरेन, सौदागर मांझी, तथा बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button