कतरास बाजार स्थित श्मशान घाट मां तारा मंदिर में एकदिवसीय कोशिका अमावस्या का आयोजन*

*कतरास*। कतरास स्थित शमशान घाट मां तारा लिलोरी मंदिर में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें शुक्रवार को एक दिवसीय कौशिक अमावस्या समारोह के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन कमेटी के प्रभात मिश्रा ने कहा कि शमशान घाट में मां तारा मंदिर में पिछले 4 वर्षों से कौशिक अमावस्या समारोह का आयोजन किया जा रहा है कितने लोग ऐसे हैं जो अमावस्या के समय मां तारापीठ जाने में असमर्थ हैं वह यहां आकर पूजा अर्चना तंत्र मंत्र सिद्धि आदि का कार्य पूर्ण करते हैं यहां धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगे हैं लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु कौशिक अमावस्या में यहां पर आते हैं वहीं राजेश स्वर्णकर ने प्रेस को कहा कि पहले जब यहां अमावस्या के समय पूजा अर्चना नहीं होते थे तब यहां से सामानों की चोरी भारी मात्रा में होती थी पर 4 वर्षों से यहां कौशिक अमावस्या का आयोजन होते हैं तब से यहां पर चोरी की घटनाएं बंद हो गई हैं मैं नगर निगम को यह बताना चाहता हूं कि यहां पर सिर्फ झाड़ू लगाने से या फिर साफ सफाई करने से कोई विकास का काम नहीं होता बल्कि आपके बगैर भी यहां पर बड़े-बड़े आयोजन किया जा सकते हैं.
कतरास : सहयोगी sakaldev pramanik के साथ मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



